सैपऊ 29 जून
पल्स पोलियो अभियान राहगीरों को रोक-रोककर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को सैपऊ कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर राहगीरों और यात्रा कर रहे परिवारों को रोक-रोककर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई अभियान के दौरान बसों मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों में सफर कर रहे बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाकर कोई भी बच्चा छूटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखा गया अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है, ताकि उसे इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके इस दौरान परसोत्तम त्यागी, मोनू शर्मा, दुर्गेश शर्मा एवं मनीष मरैया ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए राहगीरों को रोककर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
सैपऊ से रवि तिवारी