कोल्हुई क्षेत्र में नहर से मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

कोल्हुई क्षेत्र में नहर से मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

कोल्हुई, महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम राज मंदिर के समीप नहर में रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज की मर्चरी भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!