ऑनलाइन_आवेदन : राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि अब विभागीय कर्मचारियों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) के आवेदन SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
विभाग द्वारा जारी यूओ नोट के अनुसार विभागीय स्थानांतरण नीति आदेश क्रमांक 1373 दिनांक 21 जुलाई 2023 के तहत अब ई-पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा इसके लिए पूरी प्रक्रिया (SOP) भी संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रथम) के निर्देशों के अनुसार विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर आवेदन की व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर