मनियां में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कस्बा मनियां में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवचरण शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन रहे उनके साथ वासुदेव शर्मा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर एवं गोविंद शर्मा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों की बैठक से हुई जिसमें संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई इसके बाद भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई मंदिर परिसर के लिए पांच पौधे दान कर उनका पौधरोपण भी किया गया जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

इसके पश्चात आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया समारोह के बाद भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया शोभायात्रा पूरे कस्बे में निकाली गई कार्यक्रम में बृजमोहन शर्मा अनिल शर्मा कैंथरी लक्ष्मण प्रसाद मुकेश शर्मा मनियां राकेश शर्मा पी.सी. बौहरा हरिनिवास प्रधान मुकेश शर्मा प्रशांत हुंडवाल अनुराग मुद्गल लव कुश शर्मा अमित मुद्गल रणवीर दंडोतिया शैलेन्द्र कबीर सोनू तिवारी टोनी जगरिया रवि तिवारी (एडवोकेट) सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे
रवि तिवारी की रिपोर्ट