थाना मनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के मामले में फरार 15,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
SP धौलपुर के निर्देशन में कार्रवाई, अपराधी चल रहा था फरार
पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान IPS के निर्देशन में मनिया थाना पुलिस ने लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 15,000 रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
क्या था पूरा मामला
दिनांक 03-06-2026 को NABFINS LIMITED BANK के C.S.O. कर्मचारी रविकान्त पुत्र नंवलकिशोर निवासी भोजपुरा थाना कठूमर से विरोंधा गांव से ऐदलपुर गांव के पास बने रेल्वे अण्डरपास पर 3 लोगों ने बाइक से बैग छीना था। बैग में 3400/- रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज थे।
इस तरह दबोचा गया इनामी
थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा पु.नन. मय टीम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी अनिल पुत्र रमेश गुर्जर उम्र 23 साल निवासी बड़ा मानपुर थाना कौलारी जिला धौलपुर को दिनांक 03-07-2026 को सुआ का बाग के पास से गिरफ्तार किया। उक्त मुजलिम पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा 15,000/- रुपए का इनाम घोषित था।
सराहनीय टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा, गम्भीरसिंह उ.न., गजराज कानि. 579, परशुराम कानि. 812 व विक्रम सिंह कानि. 1065 शामिल रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर