गौ सेवा को समर्पित लोकेश तिवारी, तन-मन-धन से कर रहे हैं निस्वार्थ सेवा

सैपऊ 5 जुलाई

 

गौ सेवा को समर्पित लोकेश तिवारी, तन-मन-धन से कर रहे हैं निस्वार्थ सेवा

 

सैपऊ कस्बे के समाजसेवी लोकेश तिवारी ने अपना जीवन गौ सेवा के लिए समर्पित कर दिया है वे वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिन-रात गौवंश की सेवा में जुटे हुए हैं उनकी सेवा भावना क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है लोकेश तिवारी बीमार, घायल और बेसहारा गौवंश की देखभाल, उपचार, चारे और पानी की व्यवस्था अपने तन, मन और धन से करते हैं। किसी भी समय गौवंश के घायल होने या संकट में होने की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता के लिए आगे आते हैं उनका मानना है कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक भी है इसी सोच के साथ वे बिना किसी प्रचार-प्रसार की इच्छा के लगातार सेवा कार्य में लगे रहते हैं
क्षेत्र के नागरिकों ने लोकेश तिवारी की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। लोगों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी दूसरों को भी जीवों की सेवा और संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं गौ सेवा के प्रति उनकी निस्वार्थ लगन और समर्पण ने उन्हें सैपऊ क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है स्थानीय लोगों का मानना है कि लोकेश तिवारी जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व समाज में करुणा, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

सैपऊ से रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!