धौलपुर 11 जुलाई
अभ्युदय-30 परीक्षा कल सभी परीक्षा केन्द्रों पर तैयारियां पूर्ण
112 कार्मिक संभालेंगे परीक्षा व्यवस्था प्रत्येक केन्द्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त
विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा आयोजित अभ्युदय-30 प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन रविवार 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं परीक्षा के लिए धौलपुर, बाड़ी, सैंपऊ एवं मरेना में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं सभी केन्द्रों पर बैठक व्यवस्था रोल नंबर अनुसार सीट आवंटन प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं
परीक्षा के सफल संचालन हेतु 112 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अनुभवी पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है बाड़ी केन्द्र के पर्यवेक्षक मदन शर्मा सैंपऊ केन्द्र के पर्यवेक्षक रवि व्यास मरेना केन्द्र के पर्यवेक्षक गिरीश शर्मा तथा धौलपुर केन्द्र के पर्यवेक्षक शुभम शर्मा को नियुक्त किया गया है सभी पर्यवेक्षकों एवं कार्मिकों को परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं जिला परीक्षा समन्वयक विवेक शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटा पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें तथा अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं परीक्षा केन्द्र पर अनुशासन एवं निर्धारित नियमों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक पचौरी ने बताया कि अभ्युदय-30 का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक सभी केन्द्रों पर अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं
रवि तिवारी की रिपोर्ट