धारापुरा गांव के युवाओ की सराहनीय पहल,
ग्राम शक्ति संघ (GSS) के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में श्रमदान, रविवार की बैठक की तैयारियाँ पूरी,

धारापुरा (राजाखेड़ा): ग्राम शक्ति संघ (GSS) के तत्वावधान में रविवार को आयोजित होने वाली ग्राम स्तरीय बैठक की तैयारियों के लिए शनिवार को राजकीय विद्यालय परिसर में व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर