डीएवी कथारा में खेलों के महाकुंभ का भव्य समापन, खिलाड़ियों के जोश के बीच गूंजा खेल भावना का संदेश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

डीएवी कथारा में खेलों के महाकुंभ का भव्य समापन, खिलाड़ियों के जोश के बीच गूंजा खेल भावना का संदेश

 

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर-5 स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के जीएम ग्राउंड में हुआ। सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में डीएवी कथारा, स्वांग, तेनुघाट, ललपनिया, दुग्धा, भंडारीदह और सरिया के खिलाड़ी शामिल हुए। डीएवी कथारा ने खो-खो, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी की।समापन समारोह के मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के एजीएम विनोद कुमार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, डॉ. आमिर हुसैन, संजय ठाकुर, विपुल कुमार सिंह सहित डीएवी ललपनिया की प्राचार्य तन्मय बनर्जी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान और छात्राओं के गुजराती नृत्य से हुई। नागपुरी लोकगीत पर जंबल मार्च ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने कहा कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और चरित्र निर्माण का माध्यम है।विनोद कुमार, एजीएम,कथारा क्षेत्र कहा
हार-जीत जीवन का हिस्सा है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो खेल भावना को सर्वोपरि रखकर आगे बढ़ता है। प्रतियोगिता के परिणाम वॉलीबॉल:अंडर-14, 17 बालिका और बालक वर्ग में डीएवी स्वांग और डीएवी कथारा का दबदबा रहा। अंडर-19 बालिका और बालक वर्ग का स्वर्ण डीएवी कथारा के नाम खो-खो:अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग में डीएवी कथारा और ललपनिया ने कई स्वर्ण जीते।
क्रिकेट:अंडर-17 का स्वर्ण डीएवी दुग्धा और अंडर-19 का स्वर्ण डीएवी कथारा को मिला।समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ध्वज उतारने के साथ आतिशबाजी के बीच प्रतियोगिता का आधिकारिक समापन घोषित किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, खेल प्रशिक्षक शिव प्रकाश सिंह और ओंकार मिश्रा की अहम भूमिका रही। अनुशासन, उत्साह और खेल भावना से भरा यह क्लस्टर-5 का खेल महाकुंभ सभी के लिए यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!