पावन श्रावण मास की तैयारियों को लेकर माननीय विधायक अमन अरविंद गिरी जी ने किया स्थलीय निरीक्षण

पावन श्रावण मास की तैयारियों को लेकर माननीय विधायक अमन अरविंद गिरी जी ने किया स्थलीय निरीक्षण

पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु आज माननीय विधायक #अमन_अरविन्द_गिरी जी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिव मंदिर परिसर एवं कॉरिडोर परिक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक जी ने पंडा-पुजारीयों की व्यवस्थित सुविधा व स्थानीय निवासियों के लिए सुगम दर्शन साथ ही बाबा का जलाभिषेक करने आने वाले लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करेगा, ताकि बाबा के दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा मंगलमय एवं अविस्मरणीय बन सके
R9.भारत
से कमल शर्मा ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी छोटी काशी गोला, की एक खास रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!