बाड़ी थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने पैदल गश्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस थाना कोतवाली बाड़ी के थानाधिकारी महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई
थानाधिकारी ने कहा कि शहर में शांति कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचा कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस प्रकार की गश्त जारी रहेगी
रवि तिवारी की रिपोर्ट