बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो प्रखंड सभागार कक्ष में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बेरमो प्रखण्ड में “सबकी योजना सबका विकास” अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहकारिता दल के लिए आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।जानकारी के अनुसार दिनांक 22.07.2026 से 28.07.2026 तक चले इस प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का समापन 28 जुलाई 2026 को बेरमो प्रखण्ड सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और ग्रामीण विकास में सहकारिता दल की भूमिका को मजबूत करना था समापन अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुकेश कुमार बेरमो ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना, फसल उत्पादन में वृद्धि से संबंधित कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने गांव को आत्मनिर्भर और समृद्ध बना सकते हैं। BDO ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और सहकारिता दल के सदस्यों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं और पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ें। उन्होंने अपील की कि सभी लोग सामूहिक प्रयास से गांव के समग्र विकास में भागीदारी निभाएं। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री तेजलाल महतो, श्री सूरज रेन, श्री शिविलेश कुमार पाण्डेय और श्री सुदेश कुमार प्रजापति ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन और निगरानी की बारीकियां समझाईं। कार्यक्रम में श्री वनराज पाठक, श्री अनिलाल सोरेन, श्री राजेश कुमार महतो, श्रीमती रीता देवी, भगवती कुमारी, सीमा महतो, सोनु कुमारी, प्रकाश तिवारी, सोनी कुमारी, संतोष कुमार महतो,शालिनी कुमारी, शिवंका कुमारी, रीना कुमारी, गौस एजाज अहमद, दुर्गावती देवी, सुशिला कुमारी, सुष्मिता कुमारी, मालती सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और सहकारिता दल के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने विकसित और आत्मनिर्भर गांव के निर्माण का संकल्प लिया।