सीआईएसएफ की कार्रवाई से बेरमो में कोयला तस्करी पर लगाम, 36 वाहन जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सीआईएसएफ की कार्रवाई से बेरमो में कोयला तस्करी पर लगाम, 36 वाहन जब्त

 

 

एंकर:बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने एक बार फिर कोयला माफिया पर शिकंजा कसते हुए जुलाई माह में बड़ी कार्रवाई की है। लगातार छापेमारी से अवैध कोयला तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा है और आम जनता का विश्वास भी बढ़ा है।भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त एमएमडीआर अधिनियम की शक्तियों का उपयोग करते हुए सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली ने कमांडेंट श्री राजप्रताप सिंह के नेतृत्व में जुलाई में अवैध कोयला तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान सीआईएसएफ ने कुल 46 छापेमारी की। जिसमें 395.480 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले का अनुमानित मूल्य 10 लाख 7 हजार 588 रुपये है। 07 मामलों में एमएमडीआर अधिनियम के तहत स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
अभियान के दौरान कुल 36 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 26 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 03 स्कूटर, 04 ऑटो और 02 पिकअप वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों को विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है सीआईएसएफ अब राजमार्गों पर कोयला लदे वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। साथ ही अवैध नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है ताकि रात में होने वाले अवैध परिवहन और काली कमाई को रोका जा सके और भारत सरकार के ‘जीरो कोल लीकेज’ लक्ष्य को हासिल किया जा सके।सीआईएसएफ ने जनसहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर 7484974774*जारी किया है। इस नंबर पर मिली हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई होगी और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।सीआईएसएफ की निरंतर और निष्पक्ष कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों का कानून और राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!