जिला शिक्षा अधिकारी सीबीईओ सेवा निवृत सम्मान समारोह में जुटे गणमान्यजन

सैपऊ

जिला शिक्षा अधिकारी सीबीईओ सेवा निवृत सम्मान समारोह में जुटे गणमान्यजन

जिला शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे समारोह में ईमानदारी एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, भगवती प्रसाद, सज्जन बाबू, सत्यप्रकाश शर्मा, त्रिलोक चंद, संतोष तिवारी, पवन शर्मा, शेष कुमार, एडवोकेट अर्जुन कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे समारोह का वातावरण आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा उपस्थित सभी लोगों ने महेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!