चास मुफ्फसिल थाना में थाना दिवस, 4 मामलों का मौके पर निष्पादन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास मुफ्फसिल थाना में थाना दिवस, 4 मामलों का मौके पर निष्पादन

 

 

\बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चास मुफ्फसिल थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जहां जमीन और पारिवारिक विवादों का मौके पर ही निपटारा किया गया।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे विवादों को थाना स्तर पर ही सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना है।आज के थाना दिवस में कुल 04 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया। इनमें जमीन विवाद, आपसी मारपीट और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले शामिल थे। थाना प्रभारी और उपस्थित कर्मियों ने दोनों पक्षों को सुनकर 04 मामलों का निष्पादन किया।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना दिवस के माध्यम से आपसी सहमति से विवाद सुलझाए जा रहे हैं, जिससे गांवों में शांति और भाईचारा बना रहे।थाना दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि पहले छोटी-छोटी बातों के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता था, लेकिन अब थाना स्तर पर ही समस्या का समाधान हो जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने बताया कि हर महीने थाना दिवस आयोजित कर आम जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!