ब्रेकिंग-देवरिया
देवरिया में टैंकर से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
गौरीबाजार पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर चोरी का डीजल, दो प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप और कीप बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे टैंकर के चालक और खलासी हैं तथा टैंकर से डीजल निकालकर बेच देते थे
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी एक आरोपी राजेश यादव धतुरा खास तो दुसरा अरविंद निषाद खुखुन्दू थाना के नरौली भीखम का है निवासी ।