10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए

देवरिया। कुकरघांटी में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज कुकरघाटी में पंचायत भवन पर कामरेड श्रीमती सुमन पाल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बोलते हुए किसान सभा के प्रदेश के संयुक्त सचिव कामरेड साधूशरण ने चीनी मिलों पर गन्ना बकाया मूल्य, यूरिया खाद के अनुपलब्धता, किसानो के कर्ज माफी आदि विषयों पर तफसील से प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार द्वारा किसानो को छले जाने की बात बताई।दस अगस्त को जेल भरो आंदोलन में सबको भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।बैठक में कामरेड गंगा प्रसाद यादव, रमाकांत यादव, महेश यादव,हैदरअली, रामनरेश कुशवाहा श्रीमती ध्यांनती आदि किसान नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!