माथुर वैश्य महासभा राजस्थान मंडल अध्यक्ष का राजाखेड़ा में भव्य स्वागत
राजाखेड़ा, 2 अगस्त। माथुर वैश्य महासभा राजस्थान मंडल के अध्यक्ष शिवदयाल मथुरिया एवं उनकी टीम के सदस्यों का रविवार को राजाखेड़ा आगमन पर माथुर वैश्य शाखा सभा राजाखेड़ा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज गिदौलिया के प्रतिष्ठान पर ढोल-नगाड़ों, नृत्य, जलपान एवं पुष्पमालाओं से स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद बाजार में जुलूस निकाला गया, जहां समाजबंधुओं ने अपने प्रतिष्ठानों पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया।
जुलूस प्रभुदयाल उद्योग पहुंचने पर महिला मंडल अध्यक्षा श्यामा गुप्ता एवं उनकी टीम ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद आयोजित मंचीय कार्यक्रम का संचालन शाखा सभा के मंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने किया। सभी अतिथियों को माला, शॉल, साफा एवं राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्ष शिवदयाल मथुरिया को शाखा सभा अध्यक्ष देशदीपक गुप्ता एवं देवेंद्र गुप्ता द्वारा ₹11,000 की सम्मान राशि भेंट की गई, जिसे मंडल अध्यक्ष ने समाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए धन्यवाद सहित वापस कर दिया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों महेश भगतजी, दिनेश अलापुरिया, ओम प्रकाश अलापुरिया एवं किशन रैपुरिया का माला, पटुका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। प्रतिभा सम्मान के तहत अमन कौशल एवं सत्यम गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, अनुज गुप्ता, अंजेय कौशल, राजकुमार कौशल, पुष्पेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य) एवं पंकज कौशल सहित समाज के अनेक लोगों का सक्रिय सहयोग रहा।
अतिथियों के भोजन की व्यवस्था वेद रैपुरिया एवं ओम प्रकाश रैपुरिया के सौजन्य से की गई। अंत में सभी अतिथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। ब्यूरो चीफ धौलपुर