विद्यार्थियों को गुड टच, बैड टच के बारे बताने के लिए आदर्श विद्या मंदिर, राजाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

राजाखेड़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के तत्वावधान में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा के द्वारा परिवर्तनकारी मंगलवार एक विशेष जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को गुड टच, बैड टच के बारे बताने के लिए आदर्श विद्या मंदिर, राजाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया इसके बाद बालिकाओं ने सरस्वती वंदना का पाठ किया। इसके संबोधन में न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा ने कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कार है जो विश्व में भारत को अन्य देशों से अलग बनाते है परंतु आज के आधुनिक समय में ये संस्कार एक लंबी छुट्टी पर चले गए है जिनका वापस आना प्रतीत नहीं हो रहा है। बड़ों का सम्मान करना यह भारतीय संस्कृति ही है जो विश्व में हमारी की विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बालिकाओं के साथ होने वाले शारीरिक र्दुव्यवहार, यौन र्दुव्यवहार और मानसिक या भावनात्मक र्दुव्यवहार के बारे में बताया कि इनमें में से किसी भी प्रकार से ग्रसित होने पर बालिकाओं का समन्वित विकास रूक जाता है। अगर किसी भी बालिका के साथ ऐसा र्दुव्यवहार होता है तो उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण को सहन करने या डरने की कत्तई जरूरत नहीं है। उन्हें इसके खिलाफ बिना किसी संकोच के अपने माता-पिता व गुरूजनों या किसी विश्वसनीय व्यस्क को तुरंत सूचित करना चाहिए ताकि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके जिससे समाज में कोई भी ऐसा काम करने की हिम्मत न करें।ं इसकी सूचना देने से स्वयं के साथ-साथ अन्य बच्चों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा वे चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, पुलिस आपातकाल नंबर 100, 112 महिला हेल्पलाईन नंबर 181 रालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 पर काॅल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। अंत में विद्यालय प्रिंसिपल प्रदीप कुमार शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता तथा आत्मरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है एवं आगे भी आज की भांति ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार शर्मा, समस्त विद्यालय स्टाफ, अंकित मंगल, डोंगर सिंह, सूरजभान, गीताराम दुर्गेश, संतोष आदि मौजूद रहें। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!