18 घंटों के बाद बोकारो थर्मल अस्पताल से उठा मृतक मजदुर का शव

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

18 घंटों के बाद बोकारो थर्मल अस्पताल से उठा मृतक मजदुर का शव,रु 7 लाख मुआवजा और एएमसी में नियोजन का मिला आश्वासन।
नौकरी
बाइक के चपेट में आने से हुई थी मजदूर की मौत। मुवावजा व नियोजन को ले परिजन शव के साथ कर रहे थे आंदोलन।

बोकारो जिला के बोकारो थर्मल नूरीनगर समीप मुख्य सड़क में तेज गति बाइक के चपेट में आ जाने से बुधवार की संध्या 55 वर्षीय डीवीसी सप्लाई मजदूर मो रियाज अंसारी की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुवावजा एवं नियोजन की मांग को लेकर बोकारो थर्मल अस्पताल में शव के साथ आंदोलन शुरू कर दिया था जिस कारण पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करवा सही। वही आंदोलन समाप्त करने को ले गुरुवार को वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर के कार्यालय में हुवे कई दौर के वार्ता के बाद अंततः मृतक के परिवार वालों को रु 7 लाख मुआवजा जो इंश्योरेंस आदि रुपये है इसके अलावे बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर वार्षिक रख रखाव के कार्यों में एक व्यक्ति का नियोजन देने पर सहमति बनी। मुवावजा व नियोजन का आवासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। और गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे अस्पताल परिसर से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले गई।बता दे मृतक मजदुर मो रियाज नूरीनगर का रहने वाला था। बुधवार की देर संध्या नूरीनगर महजिद में नमाज पढ़ कर पैदल अपना घर जा रहे थे।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया था। वार्ता में वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी,अंकित राज कार्यपालक अभियंता , मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्रदेव घासी,मुखिया सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि बबलू उफ़ विकाश सिंह,सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,सुजायत हुसैन,मंजूर आलम,मुन्ना साव,सलीम अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!