गोमिया विधान सभा में 5 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 4 स्पेशल कैंप लगेंगे।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

गोमिया विधान सभा में 5 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 4 स्पेशल कैंप लगेंगे।

 

 

बोकारो जिला के तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता बोकारो सुनील चंद्र के अध्यक्षता में एवं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मनोज कुमार के उपस्थिति में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता  के साथ बैठक कर 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चर्चा की एवं कार्यक्रम की घोषणा की है।  इस संबंध में राजनीतिक दलों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एजेंडा जारी किया गया।1. पांच अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।2.  दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि- 05.अगस्त से 04.सितंबर 2026 तक
3.  दावा-आपत्ति का निपटारा – 05.अगस्त से 03अक्टूबर 2026 तक 4.08अगस्त.9अगस्त,  22.अगस्त और 23 अगस्त 2026 को स्पेशल कैंप लगाया जाएगा।
5.  ग्राम सभा की बैठक – 15.अगस्त को की जायेगी।
6.  मतदाता सूची का सात ऑक्टूबर प्रकाशन किया जाएगा।कौन बनवा सकता है नया वोटर कार्ड
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ रंगीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा।ये दस्तावेज लगेंगे
जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं/12वीं का सर्टिफिकेट या पासपोर्ट।
पता के प्रमाण हेतु: 1 साल पुराना बिजली/पानी/गैस बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, किसान बही, रजिस्टर्ड किरायानामा या सेल डीड।1.  मृत व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, नाम-पता-उम्र में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा।2.  प्रवासी भारतीय फॉर्म-6K से आवेदन कर सकते हैं।3.  बेघर/फुटपाथ पर रहने वाले और हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी वोटर बनने के लिए योग्य हैं। छात्रों को बोनाफाइड और हॉस्टल सर्टिफिकेट देना होगा। एक से अधिक जगह नाम दर्ज कराना कानूनअपराधहैपदाधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में दावा-आपत्ति देकर अपनी मतदाता सूची में प्रविष्टि जरूर कराएं। इस मौके पर पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम, गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम, अंचल अधिकारी कसमार नरेंद्र कुमार सिंह, झामुमो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, भाजपा के लक्ष्मण नायक, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा, राजेश विश्वकर्मा सहित कई दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!