DAV कथारा में NCC का विशेष प्रशिक्षण, कैडेट्स ने सीखे ड्रिल के गुर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

DAV कथारा में NCC का विशेष प्रशिक्षण, कैडेट्स ने सीखे ड्रिल के गुर

अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से बोकारो के DAV पब्लिक स्कूल CCL कथारा में NCC आर्मी विंग के कैडेट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में NCC 22वीं बटालियन हजारीबाग के पेटी ऑफिसर दिनेश कुमार ने कैडेट्स को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया। उन्होंने सशस्त्र बलों, सैन्य कौशल और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं पेटी ऑफिसर दिनेश कुमार कहा 22वीं बटालियन, हजारीबाग*
_“अनुशासन, तत्परता, साहस और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना ही NCC का मूल मंत्र है।NCC आर्मी विंग के CTO और विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिव प्रकाश सिंह ने कैडेट्स की विशेष कक्षाएं लीं। उन्होंने परेड, अनुशासन और शारीरिक प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान भी मौजूद थे।बाइट – डॉ. जी. एन. खान, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड जोन-1एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस, राष्ट्रप्रेम और सेवा-भाव विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। विशेष प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक ड्रिल और परेड का अभ्यास किया। उन्हें शारीरिक दक्षता के साथ आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में सजगता से काम करने की व्यावहारिक समझ भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!