बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सेक्टर 6 में अवैध बालू खनन पर कार्यवाई खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त रेट
बोकारो में बालू माफियाओं पर शिकंजा रात में पकड़े गए तीन ट्रैक्टर
बोकारो में अवैध बालू खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उपायुक्त के निर्देश पर रात में हुई छापेमारी में बिना कागजात के बालू ले जा रहे 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए।उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार 7 अगस्त गुरुवार की रात्री करीब 3:00 बजे बोकारो जिला के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में खन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान चलाया।इस दौरान टीम ने सेक्टर-6 बी के समीप पथ पर अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए 03 ट्रैक्टरों को पकड़ा। खनन विभाग की टीम ने जब वाहनों के कागजात की जांच की तो चालक कोई भी वैध पेपर नहीं दिखा सके।छापेमारी दल में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, सेक्टर-06 थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल थे। अवैध बालू लदे सभी 03 ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सेक्टर-6 थाना को सुपुर्द कर दिया गया।खनन विभाग ने बताया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध बालू खनन और कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। इससे सरकार के राजस्व को सीधा नुकसान पहुंचता है। प्रशासन ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों पर MMDR एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।