बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
SIR निरीक्षण से लेकर विश्व स्तनपान रथ तक, BDO ने लिया जायजा* बेरमो: 5 बूथों पर मतदाता सूची का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों की भी जांच
बेरमो प्रखण्ड में आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को एक साथ कई प्रशासनिक गतिविधियां हुईं। SIR निरीक्षण से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच और जागरूकता रथ की शुरुआत तक।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत आज BDO सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक श्री मुकेश कुमार ने बेरमो के संपदाबाग एरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 54 से 58 तक SIR कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और वोलेंटियर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद BDO मुकेश कुमार ने बेरमो पश्चिमी और जरीडीह पूर्वी पंचायत के कई नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवन और निर्माणाधीन नालों का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की।वहीं 7 अगस्त को हिन्दुस्तान पूल से छलांग लगाने वाली महिला सुमन देवी का शव आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को भण्डारीदाह पूल के नीचे गोताखोरों ने नदी से बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान की।साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 को लेकर बेरमो प्रखण्ड कार्यालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। मौके पर मिथिलेश कुमार पांडे, प्रतीक कुमार सिंह, रेखा कुमारी,मुक्ति कुमारी,सुमित्रा कुमारी आदि सहित अन्य उपस्थित थे