बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
जारंगडीह मे बोलबम के जयकारे की गूंज, देवघर बाबा नगरी के लिए कांवारियों का जत्था रवाना

बोकारो जिला के जारंगडीह शिव मंदिर से 9 अगस्त रविवार को बोलबम के जयकारे की गूंज के साथ देवघर बाबा नगरी के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ यात्रा आरंभ से पूर्व जारंगडीह स्थित शिव मंदिर और बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जत्था हुआ रवाना बतादू कि सावन का पवित्र महीना शुरू होने के साथ ही सुल्तानगंज से देवघर तक बोल बम की गूंज सुनाई देती है वही कोयलांचल में भी सावन महीने शुरू होने के साथ ही बोल बम की गूंज सुनाई देने लगती है कांवरियों ने बताया कि वे पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैजनाथ पर जला अभिषेक करेंगे कहा बोलबम के नारे के साथ यात्रा तय करते हैं जहां बाबा बैजनाथ पर जलाभिषेक करते हैं बाबा बैजनाथ पर जलाभिषेक के बाद बासुकिनाथ के लिए रवाना हो जाते हैं जहां पहुंच कर बाबा बासुकीनाथ पर जल अर्पण करते हैं