बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा OP की पहल, झिरकी के बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री
समुदाय और पुलिस का रिश्ता मजबूत, कथारा OP ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

बोकारो जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के तहत कथारा ओपी क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली।9 अगस्त 2026 रविवार को कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने Jhirkey गांव पहुंचकर वहां के बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया।इस दौरान बच्चों को फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी कूदने और अन्य इनडोर-आउटडोर खेलों की सामग्री दी गई। बच्चों ने भी उत्साह के साथ पुलिस के साथ खेला और अपनी खुशी जाहिर की।ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक विकास होता है। पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि समाज के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य को संवारना भी है।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और बढ़ता है।