CISF की बड़ी कार्रवाई, 05 टन अवैध कोयला और 1 वैन जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

CISF की बड़ी कार्रवाई, 05 टन अवैध कोयला और 1 वैन जब्त

 

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ CISF की कार्रवाई लगातार जारी है। MMDR एक्ट के तहत करगली क्षेत्र में अब तक की ये 9वीं बड़ी कार्रवाई है।CISF,CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर टीम को ढोरी एरिया से खुफिया सूचना मिली थी कि अवध सिनेमा हॉल, फुसरो फ्लाईओवर ब्रिज के पास अवैध कोयला लदा है।सूचना पर CISF की टीम ने छापेमारी कर बिना पंजीयन संख्या वाली 01 वैन को जब्त किया। वैन में कुल 05 टन अवैध कोयला लदा हुआ था। ये वैन कोयला चोरी में इस्तेमाल की जाती थी।
जब्त कोयला और वैन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। MMDR एक्ट, 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा CISF को MMDR एक्ट के तहत मिले नए अधिकारों के बाद अब CISF सीधे कोयला जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकती है। इससे अवैध खन और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट के.वी.ए. श्रीधर ने किया। इसमें इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, SI अमित कुमार, SI धर्मेंद्र कुमार सहित CISF के अन्य जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!