ततैया टीम हुई एक्टिव ,विद्युत चोरी पर लगाएगी लगाम, सहायक अभियंता आनंद तिवारी

जेवीवीएनएल धौलपुर अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आज दिनांक 11/8/26 को विद्युत चोरी रोकने के लिए तीन टीम बना कर अलग अलग एरिया में भेजा गया जिसमें कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल की टीम ने राजाखेड़ा शहर और ग्रामीण में अवैध केबलों को हटाया गया और डीसी पीडीसी कनेक्शन के परिसरों को चेक किया गया,जिसमें तीन परिसरों में अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया जिसमें मौके पर ही वीसीआर भर कर 70 हजार का जुर्माना लगाया गया। और उनकी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद की गई।दूसरी टीम कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ मरैना एरिया में विद्युत चोरी के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें अवैध केबलों को जप्त किया गया तथा डीसी पीडीसी कनेक्शन को भौतिक सत्यापन किया गया जिनमें से 8 परिसरों में अवैध रूप विद्युत का उपभोग करते पाए जाने पर मौके पर ही वीसीआर भर कर करीब 1.25 लाख का जुर्माना लगाया गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद की गई। सहायक अभियंता तिवारी ने विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए करीब 8 वीसीआर भर कर 4.5 लाख का भारी जुर्माना लगाया गया।साथ ही लोगों से अपील की वे विद्युत चोरी न करें।विद्युत चोरी करना कानूनी रूप से अपराध है।उसके साथ ही अवैध केबलों को लाइन पर डालने से हादसे होने का अंदेशा बना रहता है जिस से जान का जोखिम भी हो सकता है।इसलिए विद्युत चोरी न करें,साथ ही विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करें ये जान लेवा हो सकता है,बरसात का मौसम है जिसमें विद्युत पोलो से उचित दूरी बना कर रखें,जिन घरों में वैध कनेक्शन नहीं है वो लोग पत्रावली लगा कर वाजिब कनेक्शन लेवे।कार्यवाही टीम में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,हरेंद्र शर्मा,निशांत जैन, लक्ष्मण सिंह,जगदीश सिंह,वासुदेव वर्मा,इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ धौलपुर