पेटरवार में भाजपा का झारखंड बंद के समर्थन में चक्का जाम, एनएच-23 पर लगी वाहनों की लंबी कतार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

पेटरवार में भाजपा का झारखंड बंद के समर्थन में चक्का जाम, एनएच-23 पर लगी वाहनों की लंबी कतार

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई, सुबह 8:30 से 11 बजे तक रहा जाम

 

बोकारो :जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं कार्रवाई के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का पेटरवार में व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में राज्यभर में बंद के समर्थन में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इसी क्रम में भाजपा पेटरवार प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने छत्रु राम महतो चौक स्थित एनएच-23 बोकारो-रामगढ़ मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
चक्का जाम सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक रहा। सड़क जाम के कारण एनएच-23 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जबकि एंबुलेंस, एयरपोर्ट जाने वाले वाहन, सब्जी वाहन सहित अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन वाहनों को कार्यकर्ताओं ने आवागमन की अनुमति दी।शांतिपूर्ण तरीके से बंद सफल कराने का प्रयास : लक्ष्मण नायक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य लक्ष्मण नायक ने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। इसी के विरोध में भाजपा ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। पेटरवार में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन किया।
छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : प्रहलाद महतो
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। अभ्यर्थियों के आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे।सरकार को अभ्यर्थियों की बात सुननी चाहिए : अनिल स्वर्णकार जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने कहा कि राज्य के युवा रोजगार और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। सरकार को अभ्यर्थियों की बात सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। भाजपा का बंद इसी मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने का माध्यम है।
बंद के जरिए सरकार तक पहुंचाई आवाज : संजय सिन्हा जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेटरवार में शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने का प्रयास किया। पार्टी का उद्देश्य आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सरकार तक युवाओं की आवाज पहुंचाना है।
रवि शंकर जायसवाल ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
शांतिलाल जैन ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। शांतिपूर्ण आंदोलन पर कार्रवाई उचित नहीं है।लालमोहन नायक ने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके भविष्य के लिए आवाज उठाती रहेगी। राज्यव्यापी बंद के माध्यम से सरकार को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया है।
पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि पेटरवार में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से बंद का समर्थन किया। आवश्यक एवं आपातकालीन वाहनों को आवागमन की छूट दी गई।
राजेंद्र महतो ने कहा कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए। सरकार को आंदोलनरत छात्रों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए।अमर ज्योति बनर्जी ने कहा कि युवाओं को रोजगार की उम्मीद है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता उनकी प्रमुख मांग है। भाजपा इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।
रोशन खन्ना ने कहा कि पेटरवार में बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। बंद का उद्देश्य सरकार का ध्यान युवाओं की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।शशि स्वर्णकार ने कहा कि छात्र-युवा राज्य की ताकत हैं। उनके साथ किसी भी तरह की ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।प्रकाश रवानी ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
शंकर सोनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के निर्देश पर शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे।धीरज प्रसाद ने कहा कि युवाओं की मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सरकार को अभ्यर्थियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए।
ज्योति लाल ने कहा कि पेटरवार में बंद शांतिपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया।चक्का जाम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य लक्ष्मण नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, रवि शंकर जायसवाल, शांतिलाल जैन, लालमोहन नायक, पंकज कुमार सिन्हा, राजेंद्र महतो, अमर ज्योति बनर्जी, रोशन खन्ना, शशि स्वर्णकार, प्रकाश रवानी, शंकर सोनी, धीरज प्रसाद, ज्योति लाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।चक्का जाम के दौरान एनएच-23 पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। निर्धारित समय के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क से हटकर यातायात को सामान्य होने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!