श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी स्वरूप का भव्य श्रृंगार
बसेड़ी। सावन मास के पावन में प्रतिदिन अलग अलग रूप में भूतेश्वर महादेव बाबा का श्रृंगार किया जा रहा इसी प्रकार शिवरात्रि के पर्व पर बसेड़ी क्षेत्र स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार बाबा बर्फानी के स्वरूप में किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को बर्फ और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
बाबा बर्फानी के स्वरूप में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर में दिनभर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंजते रहे। बाबा बर्फानी स्वरूप के मनोहारी दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
शिवरात्रि के पावन अवसर पर किए गए इस विशेष श्रृंगार ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया। मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भूतेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर