राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब।
राजाखेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धौलपुर नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। जिला संयोजक रघुराज परमार ने युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है।
नगर अध्यक्ष शिवानी सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। भाग संयोजक गोविंद पतंजलि ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।शहर मण्डल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। नाहिला मंडल अध्यक्ष जयबीर सिंह ने छात्रों से कहा कि जो भी विद्यार्थी परिषद पूर्व कार्यकर्ता रहे हैं और विद्यार्थी विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।पूर्व मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा जी ने उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता देश प्रेम कि भावना के साथ साल के 365 दिन काम करता है एवं समाज और देश कि युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।
नगर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 171 फीट की तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह यह दर्शाता है कि आज भी देश के युवाओं के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना पूरी मजबूती से जीवित है।उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा गजेंद्र सिंह तोमर महासचिव सोमेश दीक्षित पूर्व नगर मंत्री रामसिकंदर वर्मा वीरेन्द्र गुड्डू शिवा दुष्यंत सिंह श्रीकांत राठौर शिवा वर्मा करण निषाद सरोज रामसखी उमा पिंकी तोमर ललिता भावना लोहिया रेनू राठौर प्रिया बघेल पूनम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। 171 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे राजाखेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर