गढ़ी करीलपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्रों को साइकिल-नकद पुरस्कार

राजाखेड़ा (धौलपुर)| निकटवर्ती गांव गढ़ी करीलपुर में संचालित श्री बिहारी आदर्श विद्या मंदिर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को यातायात नियमों व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
मेधावी छात्र सम्मानित
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों खुशी जादौन, आरती, मोहित, सोनली, रिया को साइकिल और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्रायोजन M.L. कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक सीपी सिंह जादौनकी तरफ से किया गया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘मोबाइल के दुष्परिणाम’ पर नाटक भी प्रस्तुत किए गए। मंच संचालन अंकित सिकरवार ने किया। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर