राजाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस,,,,,
उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने किया ध्वजारोहण,,,,,
पुलिस जवानों ने तिरंगे को दी सलामी,
प्रतिभाओं को ओर उत्कृष्ट कार्य करने बाले कर्मचारियों को किया सम्मानित,
राजाखेड़ा —- राजाखेड़ा उपखण्ड में शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजाखेड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी दी जिसके बाद राष्ट्रगान संपन्न हुआ वहीं कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम प्रस्तुत किया गया जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों एवं लोकतंत्र का चौथे स्तंभ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने संबोधन देते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।
राजाखेड़ा नगर पालिका कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी सुशीला मीणा एवं अधिशासी अधिकारी दीप्ति देव ने किया ध्वजारोहण-:
राजाखेड़ा में उपखण्ड स्तरीय समारोह से पहले कस्बे के विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में राजाखेड़ा नगर पालिका परिसर में प्रशासनिक अधिकारी सुशीला मीणा एवं अधिशासी अधिकारी दीप्ति देव ने ध्वजारोहणकर तिरंगे को सलामी दी और नगरवासियों को अपना सम्बोधन दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद आमजन को मिठाई का वितरण किया गया
राजाखेड़ा थाना परिसर में थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने किया ध्वजारोहण ,
कार्यक्रम के समापन के बाद आमजन एवं पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरण की गई
यह हुए सम्मानित-:
राजाखेड़ा में आयोजित हुए उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया, जिसमें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ राजस्थान पत्रिका संवाददाता मनीष उपाध्याय,नगर पालिका राजाखेड़ा कनिष्ठ अभियंता दयाल सिंह, फायरमैन पप्पू गुर्जर, संविदा फायरमैन कर्मी विजय सिंह,कंप्यूटर ऑपरेटर गीतम सिंह जादौन, मनोज सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन राकेश मीणा, उपखंड कार्यालय से वरिष्ठ सहायक इंद्र शर्मा, मनीष आई ऐ ,सूचना सहायक विजेंद्र सिंह,तहसील से वरिष्ठ सहायक नीरज कुमार कश्यप, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, एडवोकेट पंकज सिंह, एडवोकेट बड्डु खान, जेवीवीएनएल से रामनरेश, मरैना कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह , पंचायत समिति कार्यालय से ग्राम विकास अधिकारी पंकज राघव, जितेंद्र यादव, राजभान गुर्जर, राजस्थान अजमेर बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पल्लवी जादौन, विशाल जादौन, थाना राजाखेड़ा से कुलदीप सिंह , राममोहन, भू अभिलेख निरीक्षक सुरेश, राजेश, एवं शहीद के परिवार जनों,आदि विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर