महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज डॉ. प्रीति चन्द्रा IPS पहुंचीं धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने किया स्वागत, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज, भरतपुर डॉ. प्रीति चन्द्रा IPS मंगलवार को एकदिवसीय धौलपुर दौरे पर पहुंचीं। धौलपुर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा महानिरीक्षक पुलिस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा महानिरीक्षक पुलिस डॉ. प्रीति चन्द्रा को जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय कराया गया। इस दौरान जिले में पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रारंभिक चर्चा की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित ज़िले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। इसके पश्चात महानिरीक्षक पुलिस डॉ. प्रीति चन्द्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, धौलपुर में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की जा रही है। क्राइम मीटिंग में जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की जा रही है। क्राइम मीटिंग के पश्चात महानिरीक्षक पुलिस पुलिस लाइन, धौलपुर में संपर्क सभा में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से संवाद करेंगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं, सुझावों एवं कार्य संबंधी विषयों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद महानिरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सदर धौलपुर पहुंचकर सीएलजी एवं जनसंपर्क सभा/जनसुनवाई में सहभागिता करेंगी। इस दौरान सीएलजी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी ली जाएगी। पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।ब्यूरो चीफ धौलपुर