बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
CISF , बेरमो पुलिस व CCLसुरक्षागार्ड कि संयुक्त छापेमारी कर 108.160 टन अवैद्य कोयला जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में लगातार कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसफ का अभियान तेज गुप्त सूचना पर सीआईएसएफ कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह और सीसीएल के जिएम राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर 17 अगस्त 2026 सोमवार को संयुक्त छापेमारी दल ने बड़ी कार्रवाई की सुत्रों से सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेट श्री राज प्रताप सिंह को सूचना मिली की बेरमो थाना क्षेत्र के अंतगर्त अमलो रेलवे साईडिंग के नजदीक 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती में कोयला चोरों द्वारा अवैद्य रूप से कोयला इकटठा कर रखा गया है। उक्त सूचना की सीआईएसएफ क्राईम ब्रांच द्वारा पुष्टि किये जाने के उपरांत तत्काल इसकी सूचना जीएम राजिव कुमार सिंह को दी गयी। जीएम राजिव कुमार सिंह एवं कमाण्डेंट श्री राज प्रताप सिंह द्वारा छापामारी दल को सक्रिय कर संयुक्त रूप से सीआईएसएफ व सीसीएल सुरक्षागार्ड द्वारा 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती एरिया में अवैद्य कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी किया गया। छापामारी टीम ने मौके से 108.16 टन अवैद्य कच्चा कोयला जब्त किया गया। उक्त के साथ ही तारमी कोल डम्प के पास अवैध रूप से जमा 1.415 टन कोयल जब्त किया गया । जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द किया गया। छामापारी दल में श्री गारा अभिलाष, श्री के.वी.ए श्रीधर, सहायक कमाण्डेंट, इंस्पेक्टर एस आर नायक, पी के सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, एच के सिंह सउपनि विद्युत देवशर्मा, आसूचनाकर्मी एरिया सिक्युरिटी इंजार्ज, सीसीएल सुरक्षागार्ड प्रभारी शीलचंद, सीसीएल सुरक्षागार्ड व सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम व जवान शामिल थे। सीआईएसएफ कमाण्डेंट ने कहा कि कोयला चोरी पर पूर्णतः अंकुश लगाया जायेगा। सीआईएसएफ माईन्स एरिया के बाहर एवं जहाँ सीआईएसएफ की तैनाती नहीं है, यदि उक्त एरिया में कोयला चोरी का मामला संज्ञान में आता है तो तत्काल इसकी सूचना सीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस को दी जायेगी एवं संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया जायेगा।