सैंपऊ में निकली महादेव जी की भव्य शिव यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत

सैंपऊ सावन माह के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी सैंपऊ ग्राम में महादेव जी की शिव यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई शिव यात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची जहां ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया
यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संतों का स्वागत किया पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा शिव यात्रा के संयोजक संत दिगंबर श्री राजू गिरी महाराज तथा हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंजनी पाराशर का मुख्य बाजार में नगरवासियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे सावन माह में निकली इस धार्मिक यात्रा को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर