बसेड़ी में धर्म जागरण शिव यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा कस्बा
बसेड़ी (धौलपुर)। सनातन हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में धौलपुर जिले में निकाली जा रही चार दिवसीय धर्म जागरण भगवान भोलेनाथ की शिव यात्रा का मंगलवार को बसेड़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के कस्बे में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयकारों से पूरा बसेड़ी शिवमय नजर आया।

शिव यात्रा का शुभारंभ बयाना मोड़ से हुआ। इसके बाद यात्रा भारद्वाज मार्केट, हवेली थोक, मुख्य चौराहा, संस्कृत विद्यालय होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर संतों एवं यात्रा में शामिल लोगों का माला और पट्टिका पहनाकर अभिनंदन भी किया गया।
यात्रा में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बसेड़ी यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि शिव यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमियों में शुरुआत से ही विशेष उत्साह था। सभी के सामूहिक प्रयासों से यात्रा का बसेड़ी में भव्य स्वागत संभव हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरा कस्बा आज भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
पूर्व यात्रा संयोजक नितिन कुशवाह ने कहा कि धार्मिक यात्राएं हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती हैं। शिव यात्रा में जिस प्रकार से लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वह बेहद सराहनीय है।
यात्रा के दौरान जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्पवर्षा ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और धर्मलाभ अर्जित किया।
जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने कहा कि धर्म जागरण शिव यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बसेड़ी में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, वह सनातन धर्म के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था को दर्शाता है।
इस अवसर पर यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार, पूर्व संयोजक नितिन कुशवाह, संरक्षक महेन्द्र कोली, भागवेंद्र परमार, निरंजन परमार, सह संयोजक सीताराम कुशवाह, गौरव सोनी, भानुप्रताप सिंह, ब्रजराज परमार, ओंकार कटारा, पिंटू सरपंच, भानु परमार, रघु परमार, सुरेश बाबा, प्रदीप महेरे, लोकेश सोनी, चिंटू परमार, सुशील गोस्वामी, पीयूष शर्मा, रामनरेश कुशवाह, सत्यवीर चौहान, लोकेंद्र सिंह घड़ी, रामवीर कोली, नाहर सिंह कोली, भीकम कोली, मनोज परमार, संजू शर्मा, रघुवंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने शिव यात्रा के सफल आयोजन एवं भव्य स्वागत में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर