बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2388 बोतल नकली शराब बरामद, 6 महीने से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2388 बोतल नकली शराब बरामद, 6 महीने से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

 

होली से पहले बोकारो पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से 2388 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गई है और इस रैकेट के मुख्य आरोपी को 6 महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर होली त्योहार-2026 के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण और बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर चतरोचट्टी थाना पुलिस ने ग्राम नरकुण्डी में टॉवर से सटे सोना महतो के एलबेस्टर के मकान पर छापा मारा। यहां से विभिन्न ब्रांड की करीब 2388 बोतल नकली विदेशी/अंग्रेजी शराब* बरामद की गई। मौके से मकान मालिक सोना महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।इस मामले में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 22.02.2026, धारा 274/275/232/3(5) BNS एवं 47(A) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया था।पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में अवैध शराब के मुख्य निर्माणकर्ता-सह-कारोबारी संतोष महतो* को चिन्हित किया। संतोष महतो, उम्र 33 वर्ष, पिता किटी महतो, निवासी बेडम, थाना आंगो, जिला हजारीबाग, घटना के बाद से 6 महीने से फरार चल रहा था।19 अगस्त 2026 बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने संतोष महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संतोष महतो शातिर अपराधी है।इस पर विष्णुगढ़, आंगो और चतरोचट्टी थाने में कोल माइंस एक्ट, मारपीट और उत्पाद अधिनियम के कई कांड दर्ज हैं।छापेमारी दल में शामिल थे:पु.अ.नि अनुप रंजन बाखला,आरक्षी हीरालाल महतो, इंदल चौरसिया, रामेश्वर यादव, सहदेव प्रसाद यादव और चालक नागेन्द्र महतो।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!