बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा क्षेत्र को मिले दो नए डोजर, उत्पादन व ओबी कार्य में मिलेगी गति।
बोकारो जिला के कथारा क्षेत्र की जरंगडीह और कथारा कोलियरी के लिए दो नए डोजर मशीनों की खरीद की गई है। 21अगस्त 2026 शुक्रवार को दोनों परियोजनाओं में विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर नए डोजर को कार्य में शामिल किया गया। नई मशीनों के आने से क्षेत्र में ओबी हटाने के साथ-साथ कोयला उत्पादन कार्य को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर जरंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीण से गुप्त ने कहा कि परियोजना को दो लाख टन उत्पादन का लक्ष्य मिला है। नए डोजर के कार्य में आने से ओबी हटाने और उत्पादन से जुड़े कार्यों में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी मशीनें लंबे समय से कार्यरत रहने के कारण काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था। नई मशीनों के आने से कार्यों में तेजी आएगी और उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि खनन कार्य में डोजर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ओबी हटाने, रास्तों को दुरुस्त करने तथा परियोजना के अन्य आवश्यक कार्यों में इन मशीनों का उपयोग किया जाता है। नई मशीनों के उपलब्ध होने से परियोजना में मशीनों की उपलब्धता बढ़ेगी और कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। मौके पर क्षेत्र के एजीएम विनोद कुमार, खान प्रबंधक सुनील यादव, प्रोजेक्ट इंजीनियर सुदाम माजी , स्टाफ ऑफिसर अभिजीत दत्ता सहित सीसीएल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।