सिलचर में 70 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद, दो गिरफ्तार

सिलचर में 70 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद, दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कछार पुलिस ने सिलचर थाने के अंतर्गत दक्षिण कृष्णपुर गांव के रहीम की दुकान इलाके में एक किराए के मकान से भारी मात्रा में संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह मकान अजमल उद्दीन लस्कर और अजिम उद्दीन लस्कर ने किराए पर ले रखा था। तलाशी के दौरान घर से कुल 7 पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में मौजूद कुल 70 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त किए गए हैं। बरामद टैबलेट का कुल वजन लगभग 7.6 किलोग्राम (सकल) बताया गया है।

अभियान में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वे हैं – 47 वर्षीय अजमल उद्दीन लस्कर, पिता स्वर्गीय बदर उद्दीन लस्कर और 28 वर्षीय अजिम उद्दीन लस्कर, पिता स्वर्गीय बदर उद्दीन लस्कर। दोनों का घर कछार जिले के सिलचर थाने के अंतर्गत सैदपुर पार्ट-1 इलाके में है।

इस मामले में पुलिस ने मादक पदार्थ नियंत्रण कानून (NDPS Act) के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद टैबलेट की प्रकृति और स्रोत को लेकर जांच जारी है। जब्त याबा टैबलेट की बाजार कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सुरजीत चक्रवर्ती, सिलचर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!