बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
डीएवी कथारा में CBSE की दो दिवसीय कार्यशाला,विषय – नैतिकता और सत्यनिष्ठा विषय पर मंथन

बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में CBSE की दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का विषय नैतिकता और सत्यनिष्ठा है।बोकारो जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में 22 अगस्त 2026, शनिवार* को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ,सेंटर ऑफ एक्सीलेंस,पटना के तत्वावधान में दो दिवसीय (22 एवं 23 अगस्त) क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का विषय नैतिकता और सत्यनिष्ठा (Ethics & Integrity)है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डीएवी गान एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। वेन्यू डायरेक्टर सह विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-I के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.जी.एन.खान ने CBSE द्वारा मनोनीत रिसोर्स पर्सन एमजीएम पब्लिक स्कूल, बोकारो की उप-प्राचार्या श्रीमती राखी बनर्जी तथा *जीजीपीएस बोकारो की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती स्निग्धा सिन्हा का स्वागत किया।पहले दिन विभिन्न सत्रों में शिक्षकों को नैतिक दुविधाओं, संज्ञानात्मक विषमता और सत्यनिष्ठा की मूलभूत अवधारणाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। रिसोर्स पर्सन द्वारा ‘X Y गेम’ और कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत पर आधारित रोचक गतिविधियां कराई गईं।डॉ.जी.एन.खान, प्राचार्य,ने कहा ऐसी क्षमता संवर्धन कार्यशालाएँ वास्तव में शिक्षकों के लिए एक संस्कारशाला की तरह हैं। शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं और उनके भीतर नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ होना आवश्यक है। जब शिक्षक स्वयं नैतिकता का पालन करेंगे, तभी वे भावी पीढ़ी में चरित्र निर्माण कर सकते हैं।कार्यशाला के सफल संचालन में STNC नागेन्द्र प्रसाद, डिप्टी STNC पंकज कुमार, जितेन्द्र दुबे सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।