छह पंचायतों की कार्यशाला में जल संरक्षण और भवन मरम्मत पर जोर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

छह पंचायतों की कार्यशाला में जल संरक्षण और भवन मरम्मत पर जोर

बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के सिंगपुर पंचायत सचिवालय में विकसित भारत – जी राम जी योजना को लेकर छह पंचायतों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जल संरक्षण और जर्जर सरकारी भवनों की मरम्मत पर जोर दिया गया।शनिवार को सिंगपुर पंचायत सचिवालय में सिंगपुर, बगदा, टांगटोना, मुड़गसुदी, खैराचातर और हिसीम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और वार्ड सदस्यों की कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल को रोकने के लिए तालाब, सोख्ता गड्ढा और अन्य जल संचयन संरचनाओं को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही पुराने जर्जर सरकारी भवनों को चिह्नित कर मरम्मत की जाए।इस मौके पर खैराचातर के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा – जल संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत है। टांगटोना मुखिया सुमित्रा कुमारी ने कहा – योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।वहीं पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार, जागेश्वर मुर्मू, पंचायत सचिव गौतम कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं का चयन गांव की जरूरत के अनुसार हो और इसमें जनभागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!