बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो मे SIR 2026 की समीक्षा बैठक BDO ने कहा- चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ मुकेश कुमार ने दावा-आपत्तियों के त्वरित निष्पादन और नोटिस तामिला में तेजी लाने का निर्देश दिया।बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 22 अगस्त 2026 शनिवार को अपर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों तथा उनके निष्पादन हेतु जारी नोटिस तामिला की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई।इस दौरान बीडीओ ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों से क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बीडीओ ने निर्देशित किया कि संबंधित मतदाताओं तक नोटिस तामिला ससमय और नियमानुसार कराया जाए ताकि सुनवाई प्रक्रिया बाधित न हो। साथ ही प्राप्त सभी दावा-आपत्तियां प्रपत्र 6, 7 और 8 की मौके पर विधिवत जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण दायित्व है,इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी कर्मियों और पर्यवेक्षकों को आपसी समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।