रामपुर विधायक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा केवल शराब भट्टी खोलने में मस्त, मड़वारानी में चौकी की मांग आज भी अधूरी !

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

रामपुर विधायक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा केवल शराब भट्टी खोलने में मस्त, मड़वारानी में चौकी की मांग आज भी अधूरी !


कोरबा// प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर रामपुर विधायक ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है, लेकिन सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के बजाय अन्य मुद्दों में व्यस्त है।

विधायक ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब भट्ठियां खोलने में मस्त है, जबकि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मड़वारानी में पुलिस चौकी की मांग पर शासन प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान !

उन्होंने मड़वारानी क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग थी कि क्षेत्र में एक पुलिस चौकी की आवश्यकता है। उरगा थाना क्षेत्र काफ़ी बड़ा है जिसमें सोहागपुर, फरसवानी, उमरेली, खरवानी, बरपाली जैसे कई बड़े गांव एवं आस पास 40 से ज्यादा गांव मौजूद है जिनकी आबादी 40 हजार से ज्यादा है। शराब भट्ठियों के कारण नशे के आदि युवा पीढ़ी अपराध के दलदल में फंस रहा है। जिससे अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ हैं। विधायक ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगना चाहिए लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिलना चाहिए जिसके लिए पास ही पुलिस चौकी जरूरी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से इस मांग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही जिला प्रशासन ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जिससे आम नागरिकों की पुलिस चौकी की मांग आज भी अधूरी है।

विधायक ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने तथा मड़वारानी में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की थी जिसपर पर जल्द आम नागरिकों की हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!