बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
लगातार 10वीं बार अजय कुमार सिंह बने दुर्गा पूजा समिति के सचिव।
श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर की द्वितीय बैठक में सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह को लगातार 10वीं बार समिति का सचिव चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि सिंह पिछले नौ वर्षों से सचिव के रूप में दुर्गापूजा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, मेहनत और निष्ठा को देखते हुए समिति ने लगातार 10वीं बार उन पर विश्वास जताया है।
नवनिर्वाचित सचिव सिंह ने कहा कि समिति की ओर से लगातार 10वीं बार विश्वास जताया जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से मां दुर्गा की पूजा को भव्य, आकर्षक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में श्याम नंदन मंडल, विजय यादव, एमएन सिंह, सीएस प्रसाद, संतोष सिन्हा, संतोष राम गोड, हरिहर नोनिया, पंचराम, बेनेसरी, मनोज सिंह, सुरेश यादव, विजय चौहान, जगदीश गौस्वामी, रवि पांडेय, उपेंद्र सिंह सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।