बेरमो में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बेरमो में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।24 अगस्त सोमवार को सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बेरमो क्षेत्र के कथारा शिव मंदिर, जारंगडीह शिव मंदिर, माइंस क्वार्टर मंदिर, गोमिया, तेनुघाट, पेटरवार, कसमार, चंद्रपुरा, नावाडीह सहित बोकारो थर्मल के पंच मंदिर, त्रयोदश मंदिर और पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
महिला और पुरुष भक्त सुबह से ही जल,बेलपत्र,फूल और दूध लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसरों में घंटों की गूंज और “बोल बम”, बाबा एक सहारा बा”, देवों के देव महादेव की जय” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।जारंगडीह शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर समिति के अनुसार आज रात्रि में विशेष सिंगारी पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन की सोमवारी पर बाबा का दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा और देर शाम तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!