बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो में CISF की एक और कार्रवाई, 1.33 टन अवैध कोयला जब्त
बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF की छापेमारी लगातार जारी है। एमएमडीआर एक्ट के तहत CISF ने एक और कार्रवाई करते हुए 1.33 टन अवैध कोयला जब्त किया है।गुप्त सूत्रों से CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि बी एंड के एरिया के अंतर्गत अमलो चेक पोस्ट के पास पीओ कार्यालय के समीप अवैध रूप से कोयला जमा कर रखा गया है।सूचना मिलते ही CISF की छापामारी दल ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से जमा 1.33 टन कोयला जब्त किया। जब्त कोयले का वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।इस संयुक्त कार्रवाई में उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, QRT टीम, आसूचना कर्मी व अन्य जवान मौजूद रहे।CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र एवं आसपास में किसी भी प्रकार की अवैध कोयला भंडारण, खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां निरंतर सतर्क हैं और आपसी समन्वय के साथ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।