बोकारो में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, 10 हजार घनफीट बालू का भंडार सीज

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बोकारो में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, 10 हजार घनफीट बालू का भंडार सीज

 

 

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर अवैध स्टोन चिप्स लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है, वहीं हजारों घनफीट अवैध बालू के भंडार को भी सीज किया गया है।उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 24/08/2026 को बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत खनन विभाग द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कंजकीरो से पेंक नारायणपुर जाने वाले मुख्य पथ पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स का परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। ट्रैक्टर के पास वैध कागजात नहीं थे, जिसे विधिवत जप्त कर पेंक नारायणपुर थाना को सुपुर्द किया गया।इसी क्रम में गुनियातो मेला टांड में छापामारी के दौरान लगभग 10,800 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू बरामद किया गया। खनन विभाग ने बालू को ज़प्त कर पेंक नारायणपुर थाना में अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।उक्त अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो के साथ पुलिस बल मौजूद थे। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!