नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 में आज हुई तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

राजाखेड़ा। नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 में आज हुई तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

बारिश के कारण विजय सिंह पुत्र पूरन सिंह के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा पशुओं का चारा पूरी तरह से दब गया व खराब हो गया। मौके पर पहुंचे समाजसेवी सुरेश बघेल ने अधिकारियों से किया संपर्क।

पीड़ित के अनुसार हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दीवार गिरने से सारा भूसा और चारा खराब हो गया। गरीब परिवार के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!