सीपीएम नेता अख्तर खान को वाम दलों ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

 सीपीएम नेता अख्तर खान को वाम दलों ने दी श्रद्धांजलि

 

 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला कमेटी सदस्य सह सीटू के बोकारो जिला सहायक सचिव अख्तर खान के असामयिक निधन पर आज जारंगडीह स्थित NCOEA कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सीपीएम और भाकपा माले की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।सभा की अध्यक्षता लोकल कमेटी सचिव मनोज पासवान ने की, जबकि संचालन जिला कमेटी सदस्य विजय कुमार भोई ने किया।मौके पर पार्टी के बोकारो जिला सचिव सह राज्य कमेटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने कहा कि अख्तर खान ने 1986 में सीपीएम की सदस्यता ली थी और 40 साल तक पार्टी में रहकर मजदूर वर्ग के संघर्ष को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे युवा मोर्चा DYFI के कई वर्षों तक जिला सचिव और जिला अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में जिला कमेटी सदस्य और सीटू के सह सचिव थे। उनका निधन 23 अगस्त की रात हृदयाघात से उनके पैतृक निवास रांची में हो गया। उनके निधन से पार्टी और वाम आंदोलन को भारी क्षति हुई है।राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि अख्तर खान वैचारिक रूप से काफी परिपक्व थे, तभी देश में कई उतार-चढ़ाव के बाद भी वे अनवरत पार्टी में बने रहे।वहीं माले नेता बालेश्वर गोप ने कहा कि अख्तर खान काफी मृदुभाषी और सभी के प्रिय थे। सीटू जिला सचिव पी के विश्वास एवं जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा कि अख्तर खान जैसे साथी बिरले ही मिलते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में एडवा की जिला सचिव रेणु दास, राकेश कुमार, कमलेश गुप्ता, सकुर अंसारी सहित कई वाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!